हर फर्नीचर में क्या चेक करें
- दीमक: पैरों, पीछे के पैनल और दराज़ के अंदर छोटे छेद, बुरादा या मिट्टी जैसी लकीरें देखें। दीमक वाला फर्नीचर घर न लाएं — यह बाकी सामान में फैल सकता है।
- सीलन: नीचे और पीछे की तरफ़ फूली हुई प्लाई, धब्बे या बदबू सीलन की निशानी है।
- जोड़: हिलाकर देखें। चरमराहट या ढीलापन हो तो जोड़ कमज़ोर हैं।
सोफा, बेड, अलमारी और डाइनिंग टेबल
सोफा: हर सीट पर बैठें, कुशन हटाकर नीचे दबाएं और एक कोना उठाकर देखें कि पूरा फ्रेम साथ उठता है या नहीं। कपड़े पर दाग और बदबू भी देखें। ज़्यादा जानकारी पुराना सोफा खरीदने से पहले वाली गाइड में है।
बेड: नाप देखें — सिंगल, क्वीन या किंग — और गद्दे का साइज़ मिलाएं। बॉक्स वाला बेड हो तो ढक्कन और हाइड्रोलिक खोलकर देखें।
अलमारी: सारे दरवाज़े, ताले, हैंडल और दराज़ चलाकर देखें। स्टील की अलमारी में जंग और लकड़ी की में सीलन देखें।
डाइनिंग टेबल: टेबल हिलती तो नहीं, कांच में दरार तो नहीं, और कुर्सियों के पैर मज़बूत हैं या नहीं।
घर तक कैसे लाएं
पहले अपने घर का दरवाज़ा, सीढ़ी और लिफ्ट नाप लें। पूछें कि बेड और अलमारी खुलकर अलग होते हैं या नहीं। पैसे देने से पहले तय करें कि टेम्पो कौन लाएगा और मज़दूरी कौन देगा।
सुरक्षा
फर्नीचर जहां रखा है, वहीं दिन में जाकर देखें। बिना देखे advance या token कभी न भेजें, और कोई QR स्कैन करवाए या OTP मांगे तो सौदा छोड़ दें। सेफ्टी टिप्स पढ़ें। पुराना फर्नीचर बेचना है? यहां देखें।